window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर घुसकर गोली मारकर हत्या

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर घुसकर गोली मारकर हत्या



जयपुर/ राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खबर है कि चार बदमाशों ने घर में घुसकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और उनके गनमैन समेत एक अन्य पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। सुखदेव सिंह और उनके गनमैन को अस्पताल ले जाया गया,यहां इलाज के दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत हो गई। उनके गनमैन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से शहर भर में नाकेबंदी कर दी गई है। पूरा पुलिस अमला वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सड़क पर हैं। आरोपियों की तलाश युध्दस्तर जारी है। इधर गोलीबारी की जगह पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।