window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); भाजपा ने अनूठा प्रदर्शन कर, कांग्रेस सरकार को दिया संदेश

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

भाजपा ने अनूठा प्रदर्शन कर, कांग्रेस सरकार को दिया संदेश

REPORTER - NS THAKUR


रायपुर। भाजपा ने प्रदेश सरकार को संदेश देने के लिए एक अनूठा प्रदर्शन किया। भाजपा प्रवक्ता एवं सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर जम का निशाना साधा।

श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार के घोटाले को लेकर शराब घोटाला, कोल घोटाला, और पीएससी घोटाला जैसे तमाम विषयों को लेकर सरकार को घेरा। मुख्य रूप से उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वायरल तस्वीर को लेकर उन्होंने कहा कि कम क्रश गेम अपने ही लोगों के साथ खेल रहे हैं। 

बता दे कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चल रही थी। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्रश गेम खेलते तस्वीर वायरल हुआ। उस पर बयान बाजियां चल रही है और यह प्रदर्शन भी क्रश गेम के नाम पर दर्शाया गया। उन्होंने साथ में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और मोहन मरकाम जैसे कांग्रेस नेताओं के मुखौटे लगाकर अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश बघेल अपने ही लोगों के साथ क्रश गेम खेल रहे हैं।