window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); 15 साल भाजपा की कुशासन और गलत नीतियों के कारण चरमराई छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

15 साल भाजपा की कुशासन और गलत नीतियों के कारण चरमराई छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था

REPORTER - SUNIL SONI 


रायपुर/ एआईसीसी मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेरा ने भाजपा की कुरीतियों पर कहते हुए कहा कि रमन सिंह सरकार के 15 साल के कुशासन और गलत नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी थी। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कुपोषण वादा खिलाफी हर सीमा लांघ दी थी। हर वर्ग त्रस्त और परेशान था। इसलिए प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी और रमन सिंह के पाप के घड़े को फोड़ने का काम किया और कांग्रेस की सरकार बनी। 

पिछले 5 साल में मोदी की केंद्र सरकार ने माता कौशल्या के मायके, प्रभु श्रीराम के ननिहाल के साथ सौतेला व्यवहार किया। लेकिन जहां चाह है वहां राह है। छत्तीसगढ़ को बेरोजगारी, कुपोषण, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी से मुक्त कराने की इसी चाह के चलते कांग्रेस सरकार, भूपेश बघेल ने राह बनाने का काम किया है और प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के किसान के हाथ में भाजपा की रमन सरकार ने कटोरा थमाने का काम किया था। 

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेंद्र वर्मा, जयवर्धन बिस्सा, प्रवक्ता अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश, परवेज अहमद, विकास विजय बजाज उपस्थित थे।