window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); छत्तीसगढ़ में फिर से बनेगी 75 सीटो के साथ कांग्रेस सरकार - दीपक बैज

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

छत्तीसगढ़ में फिर से बनेगी 75 सीटो के साथ कांग्रेस सरकार - दीपक बैज

REPORTER - SUNIL SONI



रायपुर/ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित प्रियंका गांधी आमसभा में शामिल हुई। इस सभा में प्रदेश भर से आई लाखो की संख्या में उमड़े महिलाओं के हूजुम ने प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ युवाओं के बाद महिलाओं ने भी भूपेश सरकार पर अपना भरोसा जताया है। प्रदेश के हर वर्ग के भरोसे से यह साफ हो गया कि राज्य में एक बार फिर से 75 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ता ही जा रहा है। 5 सालो में 5 उपचुनावो, 10 महापौर सहित अधिकांश नगर निकायो तथा पंचायत चुनावों में जनता ने कांग्रेस को भरपूर आर्शीवाद दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राज्य में शिक्षा, रोजगार, कृषि, आदिवासी, अनुसूचित जाति हर वर्ग के बढ़ावे के लिये काम किया है।