window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले दिल्ली के 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले दिल्ली के 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

REPORTER - SUNIL SONI 



रायपुर/ लाखो रुपए ठगी की अपराध दर्ज का खुलासा हुआ जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन अनुसार अति. पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल/अपराध पिताम्बर पटेल, अति. पुलिस अधीक्षक रायपुर अभिषेक माहेश्वरी, एंटी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा रेंज साईबर थाना रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। 

जांच पड़ताल करने पर यह सुनिश्चित हुआ कि आरोपी मनीष सिंह उर्फ लक्की को पकड़ने में सफलता मिलीं। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी दिल्ली निवासी वसीम अहमद जो उसे कुछ कमीशन पर ऑनलाईन ठगी के पेमेन्ट हेतु गेट-वे उपलब्ध कराता था। दोनो साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त वसीम अहमद की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी के पैसों से क्रय की गई 1 नग आईफोन 14 नकदी 1,50,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 3 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

 

गिरफ्तार आरोपी

1. लक्की कुमार पिता शेर सिंह उम्र 30 साल निवासी म.नं. 36-डी गली नं. 3 स्वामी सदानंद कॉलोनी भलसवा डेयरी विजय विहार रोहणी थाना भरसवा डेयरी नई दिल्ली हाल म.नं. सी-19 दूसरा माला हरगोविन्द विहार विजय विहार बिहार फेस-2 दिल्ली। स्थाई पता सोनीपत हरियाणा के निवासी।*

 

2. वसीम अहमद पिता सईद अहमद उम्र 25 साल निवासी मयूर विहार फेस-1 आचार्य निकेतन गली नं. 2 अंकित डेयरी थाना मयूर विहार फेस-1 नई दिल्ली । स्थाई पता सरसवां तह. नकुड़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।