window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); वेदिका फाउंडेशन के तत्वाधान में महिला उद्यमिता पर कार्यक्रम 27 को

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

वेदिका फाउंडेशन के तत्वाधान में महिला उद्यमिता पर कार्यक्रम 27 को

REPORTER - SUNIL SONI 






रायपुर/ महिलाओं के उद्यम विकास के लिए नवसृजन एक परिचर्चा" वेदिका फाउंडेशन के तत्वाधान में महिला उद्यमिता पर कार्यक्रम रखा गया है। जो 27 अगस्त रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। इच्छुक महिलाएं सम्मिलित होने के लिए 11 बजे से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर अपना पंजीयन करवा सकते है। 


वेदिका फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन चंदेल ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता पर शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। साथ ही महिला उद्यमिता की छत्तीसगढ़ वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की संभावना पर परिचर्चा किया जाना है। कार्यक्रम में प्रदेश भर से तकरीबन 2000 महिलाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। वेदिका फाउंडेशन की सदस्य श्रुति जैन ने जानकारी दी की कार्यक्रम में परिचर्चा पश्चात दोपहर के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में वूमेन एक्सीलेंस सर्टिफिकेशन प्रदान किया किया जाएगा। 


कार्यक्रम में परिचर्चा हेतु विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। जिसमे राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, उद्योग विभाग से प्राची लाल और शिरीन देवांगन, जिंदल ग्रुप के प्रबंध संचालक प्रदीप टंडन, एस एस आई पी एम टी के चेयरमैन निशांत त्रिपाठी, नर्सिंग कॉलेज से सुमन त्रिपाठी जी, ए टी ग्रुप के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिया, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, अद्विका ग्रुप की चेयरमैन सुधा वर्मा होंगी।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। ग्रह मंत्री ताम्रध्वज साहू उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला बाल विकास मंत्री अनिल भेड़िया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरुरुद्र कुमार, विधायक सत्यनारायण शर्मा विशिष्ठ अतिथि होंगे।