window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); RAIPUR.. - 17 जनवरी से बागेश्वरधाम आचार्य करेंगे रायपुर में रामकथा..

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

RAIPUR.. - 17 जनवरी से बागेश्वरधाम आचार्य करेंगे रायपुर में रामकथा..



संवाददाता - CT NEWS ब्यूरो

रायपुर। बागेश्वरधाम के सुविख्यात संत आचार्य धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री जी के मुखारविंद से 17 से 25 जनवरी तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन ओमप्रकाश पप्पू मिश्रा परिवार द्वारा हनुमान मंदिर ट्रस्ट समिति गुढ़ियारी के सहयोग से किया जा रहा हैं। आयोजन को व्यवस्थित एवम् भव्य रुप देने विभिन्न समाज प्रमुख एवम् जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए एवम् अपने सुझाव दिये। बैठक का आरंभ बजरंग बली की पूजा अर्चना कर किया गया। बैठक को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, ओमप्रकाश मिश्रा, बसंत अग्रवाल, रतनलाल गोयल, प्रकाश महेश्वरी, दीनानाथ शर्मा, विजय जडेजा, मोहन उपारकर, सुनील बाजारी, शांतनु साहू, किशोर महानंद, हेमंत साहू, संतोष सेन आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम का आरंभ 16 जनवरी को प्रात: 9.00 बजे गुढ़ियारी स्थित काली मंदिर से कलश यात्रा से होगा.

सुविधा एवं व्यवस्था कुछ इस प्रकार है।

व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जो निम्नानुसार है- यातायात व्यवस्था – राजधानी रास गरबा की टीम, पंडाल व्यवस्था-विजय जडेजा एवम् साथीगण, पंडाल बैठ व्यवस्था – दीपक अग्रवाल, मनीष शर्मा, शैलेष शर्मा एवम् साथीगण, सवमनी प्रसाद व्यवस्था- हनुमान मंदिर समिति, गुढ़ियारी, पार्किंग व्यवस्था – रवि राव, योगेश शेण्डे, सोनू मिश्रा, रक्कू शर्मा एवम् साथीगण, जल व्यवस्था – स्वामी एवम् साथीगण, मीडिया एवम् सूचना प्रभारी- नितिन कुमार झा एवम् साथीगण, आमंत्रण पत्र वितरण – परक मिश्रा एवम् साथीगण, व्हीआईपी आमंत्रण – हेमंत साहू, लवली ठाकुर, महेश शर्मा, प्रकाश महेश्वरी, श्रवण शर्मा, विनोद अग्रवाल, सफाई व्यवस्था – मोहन उपारकर, विनोद अग्रवाल, अन्नूराम साहू, गज्जू साहू, पुरुषोत्तम देवांगन, वारेन साहू, शुभम यादव एवम् साथीगण, बाजार व्यवस्था – शैलेष शर्मा एवम् साथीगण, बिजली व्यवस्था – श्रवण शर्मा एवम् साथीगण, मेडिकल व्यवस्था – सोनू ठाकुर एवम् साथीगण, कार्यालय प्रभारी- घनश्याम पारिख, सुनील बाजारी, शंकर जोशी एवम् साथीगण, भोजन व्यवस्था-गोपाल कैटर्रस, संजू मित्तल, राकेश दुग्गड़, मन्नू लाल, बब्बू, सुरेश डागा एवम् साथीगण|