window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); CRIME : सौतेले बाप ने बेटे का किया मर्डर, सीने में किया चाकू से वार, खून से लथपथ भागता रहा बेटा…

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

CRIME : सौतेले बाप ने बेटे का किया मर्डर, सीने में किया चाकू से वार, खून से लथपथ भागता रहा बेटा…



रायपुर। : राजधानी रायपुर में सौतेले बाप ने अपने 19 साल के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी पिता ने बेटे के सीने में चाकू से कई बार वार किया जिससे युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

रात में हुआ था विवाद

पूरा मामला रायपुर के विधानसभा क्षेत्र के दोंदेखुर्द गांव (Dondekhurd village) का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दोंदेखुर्द वार्ड 19 निवासी अंजीत पाल अपनी पत्नी और सौतेले बेटे विक्की कुर्रे के साथ रह रहा था। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर विक्की और उसके पिता अंजीत के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अंजीत ने विक्की पर चाकू से कई बार हमला कर दिया।

खून से लथपथ विक्की खेत की ओर भागने लगा। परिजनों ने उसे मेकाहारा में भर्ती कराया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विधानसभा थाना प्रभारी ने बताया कि, दोंदेखुई में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या की है। मृतक आरोपी का सौतेला बेटा है। दोनों में विवाद हुआ तो आरोपी ने अपने बेटे की हत्या कर दी। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की अभी जांच की जा रही है।