window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); डीडी नगर : बच्ची को लेकर हुआ झगडा , वकील ने पत्नी और सास पर किया रॉड से हमला, हुई मौत

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

डीडी नगर : बच्ची को लेकर हुआ झगडा , वकील ने पत्नी और सास पर किया रॉड से हमला, हुई मौत

                                     
   

                                      

रायपुर। Double Murder in Raipur: राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक वकील ने अपनी पत्नी और सास की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा माला डीडी नगर थाना (DD Nagar Thana) क्षेत्र का है। मैना बार के पीछे स्थित कॉलोनी में 36 वर्षीय मृतका मनीषा उपाध्याय (Manisha Upadhyay) अपनी मां रमा पांडे (Rama Pandey) (65) के साथ रहती थी। मनीषा अपने पति वकील सौरभ उपाध्याय (Advocate Saurabh Upadhyay) से अलग रहती थी। दोनों की एक बच्ची है जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था।

लोहे की रॉड से किया हमला

आज वकील सौरभ उपाध्याय अपनी पत्नी मनीषा के घर आया और विवाद करने लगा। इस विवाद में आरोपी सौरभ ने घर में रखे रॉड से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। बचाव में आई सास पर भी आरोपी नेे हमला कर दिया। इस हमले में मनीषा और उसकी मां रमा पांडे की मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी जानकारी

घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है। मामले में और भी खुलासे हो सकते है।