window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); सर्व यादव समाज महीला प्रकोष्ठ द्वारा तीज मिलन समारोह आयोजित किया गया

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

सर्व यादव समाज महीला प्रकोष्ठ द्वारा तीज मिलन समारोह आयोजित किया गया






Report By- CT NEWS 

मुंगेली। बड़े हर्ष की बात है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज मिलन समारोह का आयोजन बिलासपुर में सुनीता यादव प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में किया गया जिसमें सर्व यादव समाज के सभी महिलाओं द्वारा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तीज मिलन कार्यक्रम में भाग लिया गया। जिसमें कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता , मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता , नृत्य प्रतियोगिता , भजन कीर्तन जस गीत एवं विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि सम्माननीय रितु शैलेष पांडेय , अध्यक्षता विनीता रामशरण यादव, विशिष्ट अतिथि मीनू सुमंत यादव, सभापति जिला पंचायत बिलासपुर धनमती यादव, सभापति जिला पंचायत गरियाबंद किरण संतोष यादव जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर संध्या तिवारी, पार्षद बिलासपुर प्रियंका यादव पार्षद बिलासपुर विशिष्ट अतिथि गण आशा सिंह, आराधना सिंह आराधना राव, तृप्ति चंद्रा और ज्योति चंद्राकर समाज सेविका गीता यादव जिलाध्यक्ष सर्व यादव समाज बिलासपुर रहे। सर्वप्रथम हमारे इष्ट देव राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पाहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया । सभी अतिथियों द्वारा तीज मिलन के पर्व के बारे में बहुत ही सुंदर सुंदर बातें बताई गई । !!

शिव शक्ति के पुनर्मिलन का है प्यारा सा त्यौहार, सुहागिनी व्रत करती हैं करती हैं सोलह शृंगार !! जागरण कर करती हैं पूजा मिले पति का प्यार , मनोकामना पूरी हो सबकी खुश रहे आप सब का परिवार !

इस प्रकार से तीज पर्व का महत्व हमारे अतिथियों द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं को बताया गया कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम नीलू यादव, सरिता यादव और तृतीय मंजू यादव रहे। नृत्य में प्रथम नीलू यादव द्वितीय आशा यादव तृतीय मुस्कान यादव रहे भजन कीर्तन लक्ष्मी मंडली कुदुडंड बिलासपुर एवं संयुक्त महिला मंडली सेमरताल द्वारा भजन कीर्तन किया गया। उपस्थित सभी को शिव शक्ति की प्रतिमा और श्रीफल से सम्मानित किया गया साथ ही विशेष पहल में हमारे यादव समाज की सभी वरिष्ठ महिलाओं को सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों द्वारा शिवशक्ति की प्रतिमा और श्रीफल तथा माल्यार्पण कर उनका स्वागत सम्मान किया गया वरिष्ठजन हमारे धरोहर हैं और इनका सम्मान हमारे समाज के सम्मान को बढ़ाता है जिनमें कमला यादव, गीता यादव राजकुमारी यादव प्रताप यादव उर्मिला यादव दसरी बाई यादव ढेलिया यादव सरस्वती यादव बजरहिं यादव विमला यादव मंदाकिनी यादव गायत्री यादव, दुखन यादव, देवी यादव शिवकुमारी यादव, प्यारी बाई यादव राजिम यादव उषा यादव विपरीता यादव रितु यादव विद्या यादव इस प्रकार सभी वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्षलता यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, दुर्गा यादव प्रदेश महासचिव, संगीता यादव प्रदेश संगठन मंत्री, श्रद्धा यादव कोषाध्यक्ष अंजू यादव प्रदेश प्रचार सचिव आशा यादव, सीमा यादव, नीलू यादव, शिवकुमारी यादव, प्रियंका यादव ममता यादव, मीनाक्षी यादव, कस्तूरी यादव कल्पना यादव, लता यादव, नेहा यादव प्रदेश पदाधिकारी गण एवं मंजू यादव जिला संरक्षक मालती यादव जिला संरक्षक ममता यादव, जिला उपाध्यक्ष सरिता यादव, जिला महामंत्री भगवती यादव, नगर अध्यक्ष प्रीति यादव, नगर उपाध्यक्ष रमा यादव , शीला यादव शशिकला यादव , पुष्पा यादव सुनीता यादव (घुटकू) संध्या यादव दीपा यादव किरण यादव , सुनीता यादव (सरकंडा) हमारे सर्व यादव समाज के महिला पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा आप सभी के सहयोग से आयोजन सफल हुआ । कार्यक्रम का संचालन दुर्गा यादव प्रदेश महासचिव सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन हर्षलता यादव प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।