window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); मुंगेली। पहले आगमन पर ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी।

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

मुंगेली। पहले आगमन पर ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी।



Report By- CT NEWS 

मुंगेली। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव के प्रथम नगर आगमन पर जगह जगह हजारों कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया और पुराना बस स्टैंड में प्रदेश अध्यक्ष को मगज के लड्डू में तोला गया ऐसे अनेक रूप से कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के दाऊ पारा चौक में और सभी समाज अपने-अपने निश्चित स्थान में स्टेज बनवाकर पंडाल लगाकर गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। मुंगेली के हृदय स्थल महाराणा प्रताप चौक में कन्नौजिया क्षत्रिय समाज के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोक नित्य के माध्यम से स्वागत किया। और साथ ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता ऋतुराज सिंह ठाकुर ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व खाद्य मंत्री पुनुलाल मोहल्ले जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह एवं कनौजिया क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष गजानंद सिंह इन सभी के समक्ष अपने 51 कार्यकर्ताओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ज्वाइन कराया। जिसमें हर्षवर्धन सिंह ,दीपांशु दुबे ,रिंकू गोस्वामी विमल श्रीवास, तरुण साहू ,अभय सिंह, रवि साहू, नमन सिंह, संस्कार साहू तुषार साहू ,वेद रामपाल पुरुषोत्तम यादव ,अर्जुन बंजारा ,सूर्यकांत कोसले तोरण पात्रे, परस बंजारे ,विनोद जगन्नाथ ठाकुर लालू साहू गोपेश साहू कान्हा सिंह रवि साहू पृथ्वी  यादव पिंटू भास्कर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे