window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में शामिल हुए जेपी नड्डा और खास निर्णय लिया गया

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में शामिल हुए जेपी नड्डा और खास निर्णय लिया गया



Report By- CT NEWS 

रायपुर। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट के सामने स्थित जैन मानस भवन में हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्‍वय बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने मीडिया को दी। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी मौजूद रहे। संघ की विचारधारा के तहत काम कर रहे देश के 36 संगठनों के 250 से अधिक प्रमुख लोग इस बैठक में शामिल थे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ. मनमोहन वैद्य ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और सोशल मीडिया पर संघ के खिलाफ किए पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बात करते हुए डॉ वैद्य ने कहा कि कांग्रेसियों के बाप-दादा ने तो हमेशा संघ का तिरस्कार किया। मगर संघ बढ़ा, संघ क्यों बढ़ा, क्योंकि राष्ट्र के लिए सत्य सिद्धांत पर काम करता रहा। डॉ. मनमोहन वैद्य ने बताया कि बैठक में शामिल संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देश के सभी संगठनों से चर्चा की। तय किया गया कि, आने वाले दिनों में देश में कुछ सकारात्मक बदलावों पर काम होना चाहिए। इसमें देश के स्कूल कॉलेजों में हिंदुत्व के कोर्स की बात भी है। संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि बैठक में ये तय किया गया। कि देश के विद्यापीठों में हिंदुत्च की पढ़ाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूएस और यूके में हिंदुत्व पर पढ़ाई हो रही है तो यहां भी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जीडीपी के बजाए भारतीय मानक इंडेक्स तैयार करने पर भी विचार किया गया।


इन मुद्दों पर काम करेगा संघ और उससे जुड़े संगठन


ब्रांडेड चीजें अच्छी मानने के फैशन की वजह से स्थानीय कामगारों के प्रोडक्ट को नुकसान हुआ है, स्थानीय चीजों को बढ़ावा दिया जाएगा।

जीडीपी के बजाए भारतीय मानक इंडेक्स तैयार करने हुआ विचार।

ऑर्गेनिक फार्मिंग, किसान मजदूर व्यापारी को साथ लेकर चलें, एग्रीकल्चर गैजुएट खेती नहीं करते, जो खेती करते हैं वो शिक्षित नहीं होते। इसलिए उनकी शिक्षा पर काम हो।भारत के न्यायालयों में भारतीय भाषाओं में काम हो, जजमेंट भारतीय भाषा में हो, लोगों को पता नहीं चलता वकील जज अंग्रेजी में क्या बोल रहे। जनजाति वर्ग के लोगों का माइग्रेशन रोकने पर काम होगा।


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जवाब


संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने यात्रा को लेकर कहा, भारत को जोड़ने का काम कोई भी करेगा तो अच्छी बात है। लेकिन भारतीय आध्यात्मिकता के आधार पर भारत की पहचान है, हिंदुत्व के भाव के साथ भारत को जोड़ने का काम हो। तिरस्कार के आधार पर जोड़ेंगे तो कैसे जुड़ेगा भारत। कांग्रेस के बाप-दादा ने संघ का तिरस्कार बिना कारण किया, प्रतिबंध लगाए। मगर संघ बढ़ता रहा, क्योंकि संघ के पास सत्य सिद्धांत है। समाज का सहयोग मिलता रहा है