window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); रायपुर। निर्वाचन आयोग द्वारा एक नई पार्टी का गठन किया गया।

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

रायपुर। निर्वाचन आयोग द्वारा एक नई पार्टी का गठन किया गया।



Report By- CT NEWS 

रायपुर। राजधानी रायपुर मोतीबाग स्थित मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता किया गया। जिसमे धूं सेना पार्टी की स्थापना व गठन दो साल पहले भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधिवत पंजीयन सम्पन्न हुआ। कोरोना काल के समय इसे व्यवस्थापित नही की गई। इस पार्टी का उद्देश्य है कि भ्रष्टाचार को खत्म करके भारत का विकास करना है। राष्ट्रवादी युवा राष्ट्र भक्तों को अवसर प्रदान करना। राजनीति में गंदगी को भी समाप्त करना। और उन्होंने कहा कि सामान्य जन द्वारा जो छत्तीसगढ़ में हमारे संपर्क में है। कोरोना काल के कारण विलंब हुआ इस पार्टी को गठन करने के लिए सवा 100 सदस्य मिलकर गठित किया गया है की पार्टी का सिंबल दो उंगली का छाप दिया गया है। जो कि भारत राष्ट्र की सबसे संक्षिप्त नाम की राजनीतिक पार्टी है। इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सैनी पुजारी ने बताया कि। धूं सेना विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति समाजवाद, पंथ निरपेक्षता और लोकतंत्र के सिध्दांतों के प्रति सच्ची श्रध्दा और निष्ठा रखेगा। तथा भारत की प्रभुता, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखेगा। स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारियों एवं आत्म बलिदानियों से प्रेरित होकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्र सेवा के संकल्प सहित धूं सेना की स्थापना किया गया है। धूं सेना स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों एवं आत्मबलिदानियों को सदैव स्मरणपूर्वक सम्मानित करेगा। भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं मूल धर्म के अस्तित्व की रक्षा करेगा। राष्ट्रहित, जनहित, न्यायहित, भेदभाव मुक्त, सर्वधर्म-जाति-लिंग समानता, भ्रष्टाचार मुक्त सर्वागींण विकास, सुशासन, कुशल प्रशासन, न्यायोचित कानून न्याय व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु आम जनता को असुविधा मुक्त लोकतांत्रिक पध्दति से अहिंसात्मक आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन को स्वीकारता है। धूं सेना का उद्देश्य राष्ट्रभक्तों को राष्ट्रसेवा का अवसर प्रदान करना एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सर्वश्रेष्ठ बनाना, कुशासन, अकुशल प्रशासन, अन्यायपूर्ण कानून न्याय व्यवस्था में संशोधन, मानव अधिकार की रक्षा, राष्ट्र सुरक्षा, भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु जनतांत्रिक सिध्दांतों पर संघर्ष करेगा जो कि धर्मवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद, वर्गवाद, भाषावाद के वोट बैंक के गंदे राजनीति से मुक्त होगा धूं सेना का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य के प्रांतीय क्षेत्रीय दल के रूप में होगा सफलता उपरांत सम्पूर्ण भारत राष्ट्र में संगठन का विस्तार किया जायेगा। विशेष तकनीकी न्यायालय की स्थापना, न्याय प्रक्रिया, न्याय व्यवस्था विधि संशोधन हेतु संघर्ष करेगी। धूं सेना नेतृत्व शासन में छत्तीसगढ़ राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सर्वांगीण विकास, सड़क, बिजली, पानी, नाली, स्वास्थ्य-चिकित्सा, शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने वचनबध्द होगा। धूं सेना द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ा जाएगा। प्रत्याशियों का चयन चुनाव के एक वर्ष पूर्व किया जाएगा। प्रत्याशियों के लिए ईमानदारी राष्ट्रभक्ति का विधिवत शपथ पत्र अनिवार्य होगा। धू सेना धन-बल आधारित लोकतांत्रिक चुनाव पध्दति का विरोध करती है क्योंकि कोई भी ईमानदार साधारण व्यक्ति या सामान्यजनों द्वारा निर्मित राजनीतिक दल धन-बल आधारित लोकतांत्रिक चुनाव पध्दति में सफल नही हो सकते। जब तक भारत राष्ट्र में धन-बल आधारित लोकतांत्रिक चुनाव पध्दति रहेगा तब तक भ्रष्टाचार भी रहेगा। इसलिए भ्रष्टाचार को समाप्त करने धन-बल आधारित लोकतांत्रिक चुनाव पध्दति को समाप्त करना आवश्यक है।