window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); रायपुर। महिला आयोग के द्वारा हमर तिरंगा अभियान की शुरुआत

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

रायपुर। महिला आयोग के द्वारा हमर तिरंगा अभियान की शुरुआत



Report By- CT News

रायपुर। रविवार को महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने हमर तिरंगा अभियान की शुरुआत कि और कहा है कि इस समय पूरा भारत देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी सिलसिले में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा हमर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। डॉ नायक ने कहा कि तिरंगा हमारे आन बान और शान का प्रतीक हैं। इस तिरंगे को लेकर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी प्राणों की आहुति भी दी है,तब जाकर हमे 1947 में आजादी मिली है। आजादी मिले अब हमें 75 वर्ष हो गया है। 75 वर्ष से हम लोग आजादी में रह रहे है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जो भावना थी, उसे और उनके संघर्ष को याद कर प्रत्येक महिला और पुरुष को इस अभियान में जोड़ना है, इससे हमारे सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी तिरंगा के बारे में बताना है,साथ ही पूरे प्रदेश को तिरंगामय बनाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी अपने अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाये।