window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); रायपुर। भजायूमो के द्वारा किया गया सीएम हाउस का घेराव।

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

रायपुर। भजायूमो के द्वारा किया गया सीएम हाउस का घेराव।




Report By-CT NEWS 

रायपुर। 24 अगस्त को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रायपुर नगर निगम के सामने भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता और प्रदेशभर से आए हजारों युवा आज सीएम हाउस घेराव के लिए राजधानी पहुंचे। बेरोजगारी की मांग को लेकर इस हल्ला बोल प्रदर्शन में भाजयूमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश के तमाम भाजपा नेता शामिल हुए है। इनको रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही रास्तों को बंद कर दिया है। लेकिन युवाओं को रोकने में पुलिस प्रशासन असमर्थ हुए। भाजुयूमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या दो बेरिकेट्स को तोड़ आगे बढ़ गए। वहीं भाजयुमो के कुछ कार्यकर्ता सीएम हाउस के बाहर पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनको पुलिस हिरासत में लिया गया है। भाजयुमो के आज के प्रदर्शन को रोकने में पुलिस प्रशासन भी नाकाम दिखाई पडा। भाजपा नेता व भाजयुमो युवा जोश के साथ लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सीएम हाउस की तरफ लगातार बढ़ते गए। प्रशासन की ओर से लगाई गई बैरिकेट्स भजापाइयों को रोकने में असमर्थ रहा। भाजयुमो के प्रदेश संयोजक मीडिया प्रभारी अमन प्रताप सिंह ने कहा कि, कार्यकर्ताओं के साथ वे सीएम हाउस घेराव के लिए मुख्यमंत्री निवास के बाहर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उनको और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।