window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); रायपुर। राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ध्वजारोहण

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

रायपुर। राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ध्वजारोहण


Report BY- CT NEWS

रायपुर। आज देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बरसते पानी में पुलिस परेड ग्राउंड ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस और अद्र्धसैनिक बल के जवानों की परेड की सलामी ली। इन टुकडिय़ों ने करीब दो साल बाद मार्च पास्ट किया। 2020 और 2021 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोरोना संकट की वजह से पुलिस बल केवल ध्वज को सलामी दे रहे थे। मार्च पास्ट नहीं हो रहा था। रायपुर में हुए मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल अपनी जैकेट में लाल गुलाब लगाकर आए। इस दौरान सीएस और डीजीपी ने उनका स्वागत किया। सीएम के चौथी बार ध्वजारोहण करते ही पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय धुन बजाई। पुलिस और अद्र्धसैनिक बलों के दस्तों ने राष्ट्रीय ध्वज को सशस्त्र सलामी दी। बाद में मुख्यमंत्री ने खुली जीप पर चढ़कर परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बल मार्च पास्ट करते हुए सलामी मंच से गुजरे। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुली जिप्सी पर चढ़े और परेड की सलामी लेने के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मार्च पास्ट में छत्तीसगढ़ पुलिस के अलावा सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरुष और महिला प्लाटून, नगर सेना, भारत-तिब्बत सेना और एनसीसी की बालक-बालिका प्लाटून के साथ पुलिस बैंड शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान 43 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के साथ 3 सर्वश्रेष्ठ गौठानों को पुरस्कार प्रदान किया।