window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); मुंगेली। सर्व यादव समाज द्वारा मुंगेली के जरहागांव से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

मुंगेली। सर्व यादव समाज द्वारा मुंगेली के जरहागांव से निकाली गई भव्य शोभायात्रा



संवाददाता - यशपाल यादव

मुंगेली। जरहागांव ब्लॉक जिला मुंगेली सर्व यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें मुख्य कार्यक्रम के इस अवसर पर रावत नर्तक दल, हरि कीर्तन टोलियां, सुसज्जित रथ में राधा कृष्ण की जीवंत झांकी तथा धुमाल बैंड पार्टी सहित यादवी परंपरा व संस्कृति की परिचायक बांस, बांसुरी तथा नगदेवन की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विशाल भव्य शोभायात्रा गांधी मैदान जरहगांव मुंगेली से प्रारंभ होकर पुरे नगर में शोभा यात्रा झांकी के साथ भ्रमण कर वापस गांधी मैदान पहुंची। जहां पर मंचीय कार्यक्रम के साथ समारोह का समापन किया गया। इस शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न जगहों पर सभी समाज की ओर से शोभायात्रा का आतिशी स्वागत किया गया। इस बीच विभिन्न स्थानों पर यादवी शौर्य दल के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुंगेली से संजय यादव सूरज यादव संजू यादव यशपाल यादव के अखाड़ा दल का प्रदर्शन जनमानस के बीच चर्चा का विषय रहा। जिसमें मंच मे विराजमान मुख्य रूप से रामशरण यादव महापौर बिलासपुर अमित जोगी पूर्व विधायक मरवाही, राकेश पात्रे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आत्मा सिंह क्षत्रिय अध्यक्ष कृषि उपज मंडी मुंगेली, दुर्गा साहू, जिला पंचायत सदस्य मुंगेली, सुनीता यादव प्रदेशाध्यक्ष सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ, दुर्गा यादव उपाध्यक्ष, हर्षिता यादव प्रवक्ता , रामचंद्र साहू जरहागांव ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, देश भारद्वाज पूर्व सरपंच संतोष जायसवाल सरपंच धीर सिंह बंजारे वसी उल्लाह खान जिला पंचायत सदस्य रामशरण यादव यादव जी ने कहा सर्व समाज के साथ चलने से प्रदेश में यादव समाज को स्थान मिलेगा। और उपस्थित अमित जोगी ने कहा सर्व यादव समाज संगठित रहेंगे तभी राजनीति क्षेत्र में सम्मान जनक स्थान मिलेगा । संजय यादव ने कहा हमें शिक्षा पर जोर देकर अपने बच्चों को पढ़ाना लिखना चाहिए ताकि वह शिक्षित होकर आगे बढ़े। और अपने परिवार एवं समाज की सेवा करने में हमेशा तत्पर रहें। धनीराम यादव ने कहा जिस पार्टी ने हमारे यादव समाज को तीन विधायक दिया महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष ऐसे पार्टी को यादव समाज धन्यवाद देता है। साथ में नरेश राम यादव अध्यक्ष सर्व यादव समाज जिला मुंगेली धनीराम यादव कार्यकारी जिलाध्यक्ष मुंगेली, , धनीराम यादव अध्यक्ष पांच राज महासमिति संजय यादव महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली, देवी शंकर यादव जिला प्रवक्ता मनोहर यादव उपाध्यक्ष, संजू यादव अध्यक्ष यदुवंशी सेना जिला मुंगेली, राजकुमार यादव अध्यक्ष विवाह कमेटी जिला मुंगेली, मंतराम यादव संरक्षक सर्व यादव समाज जिला मुंगेली मोती राम यादव अध्यक्ष लोरमी राज, डा. बोधीराम यादव कोषाध्यक्ष नवागढ़ राज, सुरज यादव महासचिव घनश्याम यादव मीडिया प्रभारी उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, अवध यादव, दिलीप यादव अध्यक्ष तहसील मुंगेली, महासचिव फूलचंद यादव, कोषाध्यक्ष घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष दुखीराम यादव। राकेश यादव नगर अध्यक्ष यदुवंशी सेना लोरमी आयोजन समिति द्वारा हमारे समाज के पारंपरिक खुम्हरी साल, श्रीफल से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने सतीश यादव, विनय यादव, मनहरण यादव, मकराल यादव, रामजी यादव, साधेराम यादव, नरेन्द्र यादव, मालिक राम यादव, इंद्र कुमार यादव, मना यादव, रामरतन यादव, घनश्याम बटहा, संजय यादव कोहड़िया, शिवशंकर यादव चंद्रशेखर यादव आकाश यादव लोरमी, प्रहलाद यादव यशपाल यादव, राम यादव सूरज यादव, राजेश यादव संजीत यादव अमित यादव रामभजन यादव यादव, प्रमोद यादव अजय यादव सागर यादव प्रिंस यादव अज्जू यादव राहुल यादव आयुष यादव राजकमाल यादव अभय यादव नोजल यादव संजय यादव सरस यादव, बड़कू यादव शिवरात यादव। सहित अनेक गणमान्य नागरिक व यादव समाज के देवान गौटिया पंच कुरहा इत्यादि उपस्थित रहे। जरहागांव गांधी मैदान में समापन अवसर पर अपने वक्तव्य में कार्यक्रम पांचो राज महासमिति अध्यक्ष धनी राम यादव ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए समाज के विकास पर जोर देते हुए शिक्षा पर बल दिया। इस अवसर पर कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के सहित बड़ी संख्या में यादव बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश यादव एवं सभी अतिथियों का यादव बंधुओं का समाज के वरिष्ठ गण युवा साथियों का आभार व्यक्त संजय यादव ने किया।