window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); रायपुर। नारी के सम्मान में मुख्यमंत्री न्याय रथ मैदान में

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

रायपुर। नारी के सम्मान में मुख्यमंत्री न्याय रथ मैदान में



Report By- CT NEWS 

रायपुर। 16 अगस्त से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का छत्तीसगढ़ की महिलाओं को विधिक संरक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूक करने  न्याय रथ शहर के विभिन्न स्थानों में भ्रमण कर रहा है। 20 अगस्त को शासकीय हाई स्कूल रामनगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनता कॉलोनी, कृष्णा नगर, भवानी नगर में भ्रमण किया। और आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ में एलईडी स्क्रीन से लघु फिल्में दिखाई जा रही है। रथ के साथ अधिवक्तागण और आयोग के अधिकारी कर्मचारी भी साथ रहते हैं। जिससे पीड़ित महिलाओं को तत्काल उनके शिकायत की निराकरण भी किया जा रहा है। आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ महिला आयोग की गतिविधियों, महिलाओं के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों का संरक्षण, शासन की विभिन्न योजनाओ, कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ तैयार किया गया है। जिससे प्रदेश के सभी जिलों के विकासखण्डों में आयोग की गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।