window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); रायपुर। शहिद पंकज विक्रम को महापौर ने दी श्रद्धांजलि।

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

रायपुर। शहिद पंकज विक्रम को महापौर ने दी श्रद्धांजलि।




रायपुर - राजधानी रायपुर के विवेकानंद नगर काम्प्लेक्स पेंशनबाड़ा के सामने  स्थित शहीद पंकज विक्रम मूर्ति के समक्ष संक्षिप्त आयोजन रखा गया। इस संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने शहीद पंकज विक्रम को उनके शहादत दिवस पर सादर नमन करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की। महापौर ऐजाज ढेबर ने कहा कि रायपुर निवासी शहीद पंकज विक्रम ना केवल रायपुर शहर एवं छत्तीसगढ़ राज्य, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं. शहीद पंकज विक्रम  श्रीलंका में शान्ति स्थापना के लिये युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत को सदैव ससम्मान स्मरण किया जायेगा। एवं इससे देश के युवाओं को देशभक्ति की भावना जीवन में जागृत करने हेतु सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त होती रहेगी। नगर निगम संस्कृति विभाग के आयोजन में  मुख्य रूप से निगम जोन क्रमांक 6 के जोन अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र यादव, जोन कमिश्नर एन. आर. चन्द्राकर, सामाजिक कार्यकर्त्ता सुदर्शन जैन सहित विवेकानंद नगर पेंशनबाड़ा के रहवासियों ने बड़ी संख्या में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।