window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); रायपुर नगर निगम की टीम ने 3 दुकानदारों पर लगाया 15 हजार का जुर्माना।

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

रायपुर नगर निगम की टीम ने 3 दुकानदारों पर लगाया 15 हजार का जुर्माना।

 


Reported By CT News

रायपुर। नगर निगम की टीम ने आज दुकान के सामने अवैध कब्जा कर पाटा बनाने वाले तीन दुकानदारों पर 15 हजार का जुर्माना लगाया। वहीं सफाई कर्मचारी कम पाए जाने पर सफाई ठेकेदार पर भी 5 हजार का जुर्माना लगाया गया। निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही ने आज जोन क्रमांक 1 क्षेत्र में आकस्मिक जांच के लिए पहुंची थीं। यहां उन्होंने देखा कि तीन दुकानदारों ने अपने दुकानों के सामने पाटा बनाकर रखा हुआ है। जिस वजह से नाली का पानी का बहने का प्रवाह प्रभावित हो रहा है और इस वजह से आसपास में गंदगी फैली हुई है। जिस पर उन्होंने सम्बंधित दुकानदारों पर 5 - 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसके बाद क्षेत्र में लगे सफाई कर्मचारियों का उन्होंने भौतिक सत्यापन करवाया। इसमें सफाई कर्मी नीयत संख्या से कम मिले। जिसके बाद उन्होंने सम्बंधित सफाई ठेकेदार के भुगतान पर 5 हजार रुपए के कटौती के निर्देश दिए।