window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-YRJD2FN4QJ'); "फंड रेसिंग" के लिए जनता के बीच जाएगी आम आदमी पार्टी।

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Ads

Ads

"फंड रेसिंग" के लिए जनता के बीच जाएगी आम आदमी पार्टी।


रायपुर
। 20 जुलाई बुधवार को सिविल लाइन आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आप ने प्रेस वार्ता किया। और बताया कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ कि मिशन 2023 की तैयारी मजबूती से चल रही है आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा। कि ग्राम संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर जिलों और गांव में जाने की शुरुआत मार्च में किया था। जो अभी तक दस हजार गांव में जाकर हमारे कार्यकर्ताओं ने डेढ़ लाख लोगों को जोड़ा है। और अपना एक ढांचा तैयार कर ली है। और तीन मुद्दे जैसे भ्रष्टाचार शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश वासियों के बीच जाने के उद्देश्य से रणनीति बना ली है। संजीव झा ने आगे कहा कि हमारे प्रदेश पर्यवेक्षकों ने 90 विधान सभा में चलाए जा रहे ग्राम संवाद अभियान में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। कल हुई समीक्षा बैठक में लगातार चल रहे इस अभियान की रणनीतिक चर्चा करते हुए अभियान को और तेज व धारदार तरीके से प्रभावशील बनाने का लक्ष रखा गया है। सभी विधान सभा के प्रदेश पर्यवेक्षकों ने बड़े उत्साह से इस आव्हान को स्वीकार कर विश्वास दिलाया है कि वे 20हजार गांवों तक अपनी टीम बना कर ही दम लेंगे। संजीव झा के मार्गदर्शन और रणनीतिक निर्देशानुसार भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी कुछ बड़े अभियान शुरू करने की तैयारी युद्ध स्तर पर कर रही है। वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी जयंत गायधने और मीडिया कोआर्डिनेटर नंदन सिंह उपस्थित रहे।